Newzfatafatlogo

भाजपा वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है : महेश्वर साहु

 | 
भाजपा वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है : महेश्वर साहु
भाजपा वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है : महेश्वर साहु


रांची, 16 मई (हि. स.)। वैश्य नेता और कांग्रेस के सदस्य महेश्वर साहु ने कहा है कि भाजपा ने अब तक वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है। वैश्य समाज के लोग अब तक भाजपा को वोट देते रहे हैं। लेकिन देखा जाए तो केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहते हुए ही वैश्यों एवं पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। नोट बंदी, जीएसटी, आरक्षण, छोटे व्यापारियों की ऋण इसके प्रमाण है। गुरुवार को साहु रांची के सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता था, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी का आरक्षण घटा कर 14प्रतिशत कर दिया। 2011 में जब अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे तो 25 वैश्य उप जातियों को राष्ट्रीय ओबीसी सूची से हटा दिया गया था। हालांकि मेरे लंबे संघर्ष के बाद करीब 14 उप जातियों को पुनः शामिल किया गया। जबकि सबसे अधिक समय तक राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27 प्रतिशत नहीं किया। जब महागठबंधन की सरकार ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27प्रतिशत करना भी चाहा तो इसे भाजपा वालों ने साजिश करके खारिज करवा दिया। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ओबीसी की हित में काम करना चाहती है। इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतना जरूरी है।

साहु ने कहा कि हमलोग रांची लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को तथा अन्य क्षेत्रों में भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास