Newzfatafatlogo

तृणमूल का दावा- भाजपा के तीन सांसद हैं संपर्क में

 | 

कोलकाता, 11 जून (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि बंगाल भाजपा के जीते हुए 12 सांसदों में से तीन संपर्क में हैं और पार्टी बदलना चाहते हैं। तृणमूल नेता साकेत गोखले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसद उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और लोकसभा में भाजपा का संख्या बल जल्द ही घटकर 237 रह जाएगा।

इस टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा इकाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इस दावे को बेबुनियाद करार दिया और जोर देते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई एकजुट है।

राज्यसभा सदस्य गोखले ने एक्स पर कहा, ‘‘अभी, लोकसभा में भाजपा का संख्या बल 240 और इंडी का 237 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही एक सुखद आश्चर्य होगा। उसके बाद, भाजपा का संख्या बल घटकर 237 रह जाएगा जबकि इंडी के सांसदों की संख्या बढ़कर 240 हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि मोदी का अस्थिर गठबंधन एक अस्थायी संरचना है जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाला है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में, तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 29 पर जीत दर्ज की। वहीं, राज्य में भाजपा की सीट संख्या 2019 के 18 से घटकर 12 हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/प्रभात