Newzfatafatlogo

पश्चिमी  सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक

 | 
पश्चिमी  सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक


रांची, 11 जुलाई (हि. स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय नेताओं और जिला से आने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान सभी कमजोरियों को आंकने का प्रयास किया गया। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर क्षेत्रवार विश्लेषण किया जाएगा और विगत चुनाव में जो कमियां रह गई उसमें सुधार के लिए सुदृढ़ प्रणाली बनाई जाएगी। इस संदर्भ में जिले के लोगों के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा आयोजित की जाएगी।

मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले से अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस का हुआ है और हमें जरूरत है कि विधानसभा चुनाव में और बेहतर करें। भाजपा महागठबंधन की सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच नकारात्मक प्रचार करने की कोशिश कर रही है लेकिन हमें लोगों के बीच रहकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बार बारे में बताना है। साथ ही भाजपा के चेहरे को उजागर करना है कि झारखंडी जनता के विरुद्ध किस तरह भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से कुचक्र रचा है। इसका भी पर्दाफाश करना जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे / शारदा वन्दना