Newzfatafatlogo

सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 | 
सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम


धमतरी, 3अप्रैल (हि.स.)।तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांति हुआ।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन अपै्रल को शाम चार बजे ग्राम पंचायत छाती के पास नेशनल हाईवे 30 में एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा में खून से लथपथ महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतिका की शिनाख्ती धमतरी शहर के अधारी नवागांव निवासी एक महिला के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के समक्ष नेशनल हाईवे में कुछ समय के लिए चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपित हाईवा चालक को गिरफ्तार कर हाईवा जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा