नरवाना से सूरतगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू
नरवाना से सूरतगढ़ बस सेवा का शुभारंभ
Narwana to Suratgarh Haryana Roadways Bus : हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने नरवाना से राजस्थान के सूरतगढ़ के बीच सीधी अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस रोजाना सुबह 10:20 बजे नरवाना से निकलकर टोहाना, फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा, नोहर और रावतसर होते हुए शाम 6:40 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को सीधा सफर करने का अवसर मिलेगा।
Narwana se suratgarh bus kab chalegi : हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने राजस्थान की सीमा से जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों के लिए नरवाना से सूरतगढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस हर दिन सुबह 10:20 बजे नरवाना से रवाना होकर फतेहाबाद, सिरसा के चौपटा और राजस्थान के नोहर-रावतसर होते हुए शाम 6:40 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी। इस नई सेवा के चलते जींद, फतेहाबाद और राजस्थान के हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और यात्रियों को बार-बार बस बदलने की समस्या से राहत मिलेगी।
इस लंबे अंतरराज्यीय रूट पर पहले सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों या निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ता था। अब सरकारी बस सेवा शुरू होने से न केवल खर्च में कमी आएगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।
नरवाना से सूरतगढ़ समय सारिणी
नरवाना बस स्टैंड से यह बस हर रोज सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद 11:20 बजे टोहाना पहुंचेगी और दोपहर 1:00 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड पर यात्रियों को लेगी।
फतेहाबाद से आगे बढ़ते हुए, यह बस दोपहर 1:40 बजे भट्टू और दोपहर 2:30 बजे नाथूसरी चौपटा पहुंचेगी। राजस्थान में प्रवेश करते हुए, यह दोपहर 3:30 बजे नोहर, शाम 5:00 बजे रावतसर और शाम 6:40 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी।
सूरतगढ़ से वापसी का समय
सूरतगढ़ से हरियाणा की ओर वापसी के लिए बस सुबह 7:20 बजे डिपो से रवाना होगी। यह सुबह 8:00 बजे पीलीबंगा और सुबह 9:15 बजे रावतसर बस स्टैंड पहुंचेगी।
इसके बाद सुबह 10:15 बजे नोहर, सुबह 11:30 बजे चौपटा और दोपहर करीब 12:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी। दोपहर 2:00 बजे टोहाना रुकते हुए, यह बस दोपहर 3:00 बजे के आसपास नरवाना बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
रूट के प्रमुख ठहराव
इस बस सेवा के लिए विभाग ने दोनों राज्यों के मुख्य कस्बों को आपस में जोड़ा है। यात्री नरवाना, भुना, टोहाना, फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा और सूरतगढ़ से सीधे इस बस में सवार हो सकेंगे। #HaryanaRoadways #Narwana #Suratgarh #BusTimetable
