नागौर मंडी में फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव
नागौर मंडी में फसलों के भाव
Nagaur Mandi bhav: शनिवार को नागौर मंडी में कुछ फसलों के दामों में वृद्धि देखी गई। जीरा की कीमत में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, जो 22,650 से बढ़कर 23,700 रुपए तक पहुंच गई। इस प्रकार, जीरा के अधिकतम दाम में 1,050 रुपए की वृद्धि हुई। विराट चमकी मूंग का अधिकतम दाम भी 8,960 से बढ़कर 9,000 रुपए हो गया। इसबगोल में 100 रुपए और दाणा मेथी में 50 रुपए की बढ़त देखी गई। सिंधी सुवा का अधिकतम दाम भी 8,200 से बढ़कर 8,500 रुपए रहा।
हालांकि, नागौर मंडी में कुछ फसलों के दामों में हल्की गिरावट भी आई। ग्वार का अधिकतम दाम 6,523 से घटकर 6,485 रुपए, असालिया 6,200 से घटकर 6,150 रुपए और तारामीरा 6,850 से घटकर 6,800 रुपए रहा। ज्वार का ऊपरी दाम 5,976 से घटकर 5,800 रुपए तथा मोठ 7,200 से घटकर 7,100 रुपए रहा। काला तिल में 100 रुपए और सफेद तिल में 200 रुपए की गिरावट आई। चना भी 5,800 से घटकर 5,750 रुपए के स्तर पर रहा। हालांकि, सरसों (रायड़ा) का दाम 8,100 रुपए पर स्थिर रहा।
नागौर मंडी भाव
| फसल नाम | भाव |
| विराट चमकी मूंग | 8600–9000 |
| मूंग | 7800–8500 |
| ग्वार | 6000–6485 |
| जीरा | 17500–23700 |
| सौंफ | 8000–13000 |
| इसबगोल | 10000–15300 |
| असालिया | 5900–6150 |
| दाणा मेथी | 6000–6500 |
| सिंधी सुवा | 6000–8500 |
| तारामीरा | 6500–6800 |
| ज्वार | 5000–5800 |
| चना | 5500–5750 |
| मोठ | 6000–7100 |
| काला तिल | 10000–11400 |
| सफेद तिल | 10500–12300 |
| सरसों (रायड़ा) | 8100 |
