Newzfatafatlogo

Swapna Shastra: सपनों में दिखाई देने वाली ये घटनाएं मानी जाती है अशुभ

रात को सोते समय हर कोई सपने देखता है, कुछ लोग सपने देखने के बाद भूल जाते हैं लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता और सपने हमें अंदर से डरा सकते हैं।
 | 
अ

Swapna Shastra Desk: रात को सोते समय हर कोई सपने देखता है, कुछ लोग सपने देखने के बाद भूल जाते हैं लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता और सपने हमें अंदर से डरा सकते हैं।सपने में कोई जानवर देखना आम बात है। लेकिन अगर आप सपने में चमगादड़ देखते हैं तो यह बहुत ही गंभीर मामला हो जाता है, ऐसा सपना भयानक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार चमगादड़ देखना अशुभ होता है तो आज हम आपको ऐसे सपनों का सही मतलब बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अ

जानिए सपनों का सही मतलब-
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में चमगादड़ देखना अशुभ माना जाता है। यह आपके भविष्य में होने वाली किसी अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आप हर समय किसी न किसी डर से घिरे रहते हैं। ऐसे में जब आपको ऐसे सपनों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप सपने में चमगादड़ को आप पर हमला करते हुए देखते हैं तो यह बुरी आदतों का संकेत देता है। बुरी आदतों का मतलब किसी प्रकार की लत हो सकता है। ऐसा सपना ईर्ष्या की भावना को भी व्यक्त करता है।

अ

ऐसे में जब ऐसे सपने आएं तो खुद के अंदर बदलाव लाने की जरूरत होती है। यदि आप सपने में चमगादड़ों का झुंड देखते हैं तो इसका मतलब है कि भाग्य आपका साथ छोड़ रहा है और अशुभ समय आने वाला है। ऐसा सपना नौकरी, व्यापार में बड़े नुकसान और प्रगति में बाधा का संकेत देता है।