सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और नेतृत्व का प्रतीक है। आज सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका स्वामी बुध है। सूर्य इस नक्षत्र में 17 अगस्त तक रहेंगे, उसके बाद वे मघा नक्षत्र में चले जाएंगे। यदि सूर्य अपने मित्र ग्रह या अपने नक्षत्र (जैसे कृत्तिका) में होते हैं, तो व्यापार में लाभ, धन में वृद्धि और उच्च पद की संभावनाएं बनती हैं।
जब सूर्य का मिलन राहु या मंगल जैसे ग्रहों के नक्षत्रों से होता है, तो मौसम, राजनीति और व्यक्तिगत जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि सूर्य राहु या अन्य विरोधी नक्षत्रों (जैसे आर्द्रा) में गोचर करते हैं, तो कार्य में प्रारंभिक रुकावट, क्रोध में वृद्धि और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आय के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। नए आय के स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए सूर्य का बुध के नक्षत्र में जाना आपके लिए एक वरदान साबित होगा। यदि आप व्यापार में हैं, तो कोई बड़ी और लाभदायक डील फाइनल हो सकती है।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रहा है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करने का यह सही समय है, सफलता निश्चित है।
