घर में शनिदेव की मूर्ति क्यों नहीं रखते? जानें इसके पीछे का रहस्य
हिंदू संस्कृति में मंदिर का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार, लगभग हर परिवार में एक मंदिर या भगवान की तस्वीर होती है। पूजा करने से मन में शांति और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। सनातन परंपरा के अनुसार, घर के मंदिर में सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। लेकिन शनिदेव की मूर्ति घर में नहीं रखी जाती। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण...
घर में शनिदेव की मूर्ति न रखने का कारण
शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव की मूर्ति घर में रखना मना है। उनकी पूजा केवल मंदिर में की जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शनिदेव को श्राप मिला है कि वे जिस पर भी दृष्टि डालेंगे, उसका अनिष्ट होगा। इसलिए, शनिदेव की पूजा घर में नहीं की जाती और उनकी मूर्ति घर पर नहीं रखनी चाहिए।
शनिदेव के दर्शन के लिए सावधानियां
जब हम देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं, तो आमतौर पर उनकी आंखों में देखते हैं। लेकिन शनिदेव के दर्शन करते समय ध्यान रखें कि उनकी आंखों में न देखें। यदि आप घर में शनिदेव की पूजा करना चाहते हैं, तो मन में उनका स्मरण करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
इन मूर्तियों को भी घर में न रखें
शनि देव के अलावा, घर में राहु-केतु, भैरव और नटराज की मूर्तियों को भी नहीं रखा जाता। इनकी पूजा भी घर के बाहर की जाती है। हालांकि, आप इनका ध्यान अपने मन में कर सकते हैं।