पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतगुरु उदय सिंह जी से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री भगवंत मान का सतगुरु उदय सिंह जी के प्रति सम्मान
जालंधर: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने विशेष रूप से सतगुरु उदय सिंह जी को लुधियाना से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने का कार्यक्रम बनाया। मुख्यमंत्री ने सतगुरु जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ओलंपियन हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।
सूत्रों के अनुसार, नितिन कोहली ने पहले लुधियाना में सतगुरु उदय सिंह जी से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने हॉकी के सुनहरे दिनों को याद करते हुए काफी उत्साह व्यक्त किया।
भारतीय हॉकी के इतिहास में भैणी साहिब के नामधारी संप्रदाय और इसके वर्तमान प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। सतगुरु उदय सिंह जी, जो खुद महान खिलाड़ी सुरजीत सिंह के समय के एक प्रमुख हॉकी खिलाड़ी रहे हैं, आज भी हॉकी को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।
