भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच: लाइव अपडेट
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट
आज वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। कीवी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं, जिसमें नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर कर एडम मिल्ने, काइल जेमीसन और मैथ्यू फिशर को शामिल किया गया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया है।
अर्शदीप ने साइफर्ट को पवेलियन भेजा
12:42
अर्शदीप ने साइफर्ट को पवेलियन भेजा
अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी जल्दी ही तोड़ दी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने साइफर्ट (6 गेंद में 2 रन) को पवेलियन भेजा।
https://twitter.com/BCCI/status/2114978924371538211
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
12:34
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कसा हुआ पहला ओवर डाला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
12:30
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने जैकब डफी
न्यूजीलैंड ने किए 3 बदलाव
12:27
न्यूजीलैंड ने किए 3 बदलाव
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है। कीवी टीम ने 3 बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर कर एडम मिल्ने, काइल जेमीसन और मैथ्यू फिशर को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है।
