भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज आज (बुधवार) से हो रहा है। पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व मिचेल सैंटनर करेंगे। यहां पल-पल की जानकारी प्राप्त करें।
07:02
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने उतरे हैं। भुवनेश्वर कुमार पहले ओवर की गेंदबाजी कर रहे हैं।
06:57
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन
06:48
भारत ने जीता टॉस
टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
06:26
क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का पहला टी20 मैच
भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर अपना पहला टी20 मैच खेलने जा रही है। न्यूजीलैंड ने यहां 13 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 जीत और 6 हार मिली हैं।
06:25
अब से कुछ ही देर में होगा टॉस
टॉस का सिक्का अब से 5 मिनट बाद उछलने वाला है। क्राइस्टचर्च से पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
