Newzfatafatlogo

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का रोमांचक मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। बारिश के कारण मैच में देरी हुई है, जिससे ओवर्स में कटौती की गई है। जानें इस रोमांचक मैच के पल-पल के अपडेट, जिसमें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
 | 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे लाइव अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की श्रृंखला का दूसरा वनडे वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बादल छाए होने और पिच पर नमी के कारण यह फैसला लिया गया है। बारिश के चलते मैच में देरी हुई है, जिसके कारण अब 47-47 ओवर का खेल होगा।


न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू


03:01



न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू


विल यंग और टिम साइफर्ट बैटिंग करने उतर गए हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं।




दोनों टीमों की प्लेइंग-XI


02:45



दोनों टीमों की प्लेइंग-XI


न्यूजीलैंड - विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी


भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह




बारिश के कारण ओवर्स कटे


02:42



बारिश के कारण ओवर्स कटे


बारिश के कारण एक घंटे की देरी से मैच शुरू हो रहा है, जिसके चलते ओवर्स काटे गए हैं। अब 47-47 ओवर का मैच होगा।




टीम इंडिया की पहले फील्डिंग


02:41



टीम इंडिया की पहले फील्डिंग


भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।




8 बजे टॉस होगा


02:22



8 बजे टॉस होगा


वेलिंग्टन से अच्छी खबर आई है। 8 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा। वहीं मैच 8:30 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण हुई देरी के चलते कुछ ओवर काटे जाएंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।




7:45 पर होगा मैदान का निरीक्षण


02:08



7:45 पर होगा मैदान का निरीक्षण


वेलिंग्टन में सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश रुक गई है। हालांकि मैदान गीला होने के चलते भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मुकाबले में अभी टॉस नहीं हो सका है। भारतीय समयानुसार 7 बजकर 45 मिनट पर मैदान का फिर से निरीक्षण होना है।