भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे लाइव अपडेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे श्रृंखला आज (4 नवंबर) से आरंभ हो रही है। भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की थी। मेहमान टीम ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था, लेकिन कीवी टीम ने अंतिम दो मैचों में जीत हासिल की। इस समय मेज़बान टीम के पास अच्छा मोमेंटम है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब टीम को जीत की राह पर लाने का प्रयास करेंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे लाइव स्कोर:
01:52
इस समय शुरू होगा खेल
मिचेल सैंटनर और शुभमन गिल टॉस के लिए आ गए हैं। भारतीय समयानुसार, 7 बजकर 40 मिनट पर टॉस होगा।
01:38
ऑकलैंड से अच्छी खबर
ईडन पार्क में कवर्स हट गए हैं। धूप भी खिल गई है। अब से कुछ ही देर में टॉस हो सकता है।
01:31
बूंदाबांदी के कारण टॉस में देरी
ईडन पार्क में हल्की बूंदाबांदी के कारण समय पर टॉस नहीं हो सका है। BCCI ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
https://twitter.com/BCCI/status/2117791627800650210
01:18
घर में मजबूत है कीवी टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 63 मैचों में बाजी मारी है। वहीं न्यूजीलैंड ने 53 मैच जीते हैं। घर पर हेड टू हेड रिकॉर्ड में कीवी टीम 26-14 से आगे है।
01:12
कुछ ही देर में टॉस
ऑकलैंड में अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। थोड़ी देर पहले बूंदा-बांदी हुई थी लेकिन फिलहाल मौसम साफ हो गया है।
