FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचे चार दिग्गज टीमें
FIFA World Cup 2026 में अंतिम चार टीमें
FIFA World Cup 2026 में 48 टीमों की प्रतिस्पर्धा के बाद अब केवल चार टीमें बची हैं: फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना। फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात दी, इंग्लैंड ने नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराया और अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह वर्ल्ड कप का एक ऐतिहासिक और रोमांचक मोड़ है, खासकर इस तथ्य के कारण कि चारों टीमें फीफा रैंकिंग में शीर्ष चार में हैं।
यूरोप के दो दिग्गज आमने-सामने
यूरोप के दो दिग्गज आमने-सामने
फ्रांस ने लगातार तीसरे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। क्वार्टरफाइनल में किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ने गोल करके मोरक्को को हराया। फ्रांस के पास इतनी स्टार पावर है कि उनके बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए दावेदारी कर सकते हैं। इस समय किलियन एमबाप्पे 8 गोल के साथ गोल दागने में सबसे आगे हैं, जबकि मेसी भी 8 गोल के साथ इस वर्ल्ड कप में बने हुए हैं। दूसरी ओर, स्पेन ने इस टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया है। यदि टीम की पासिंग और लमिन यमाल का जादू चला, तो फ्रांस को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इंग्लैंड का बदला लेने का समय
'HAND OF GOD' का बदला लेने उतरेगी इंग्लैंड
इंग्लैंड 1966 के बाद से वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार कर रहा है, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है। जूड बेलिंगहम ने क्वार्टरफाइनल में नॉर्वे के खिलाफ दो गोल दागकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया। बेलिंगहम अब गोल्डन बूट रेस में छह गोल के साथ शामिल हो गए हैं। इंग्लिश फैंस आज भी डिएगो माराडोना के 1986 फीफा वर्ल्ड कप गोल को याद करते हैं, जिसे 'HAND OF GOD' कहा जाता है। यह मैच उनके लिए 1986 का बदला लेने का मौका होगा। अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ शानदार गोल दागकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। मेसी के लिए पूरी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार है।
सेमीफाइनल का शेड्यूल
सेमीफाइनल का शेड्यूल
दोनों सेमीफाइनल 15 और 16 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल, फ्रांस बनाम स्पेन, 15 जुलाई को रात 12:30 बजे डलास के एटी एंड टी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल, इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना, 16 जुलाई को रात 12:30 बजे अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मैचों के विजेता 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल में भिड़ेंगे। FIFA की रैंकिंग में फ्रांस पहले, अर्जेंटीना दूसरे, स्पेन तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर हैं।
