FIFA वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट राउंड की तैयारियां शुरू
ग्रुप स्टेज का समापन
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का समापन हो चुका है। 16 दिनों के रोमांचक मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राउंड ऑफ 32 में गत विजेता अर्जेंटीना का मुकाबला पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही केप वर्डे से होगा। पिछले संस्करण की उपविजेता फ्रांस की टीम न्यू जर्सी में स्वीडन के खिलाफ खेलेगी।
पुर्तगाल और ब्राजील के मुकाबले
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ग्रुप-K में दूसरे स्थान पर रहा, जिससे उसे 3 जुलाई को 2018 की रनर अप टीम क्रोएशिया के खिलाफ खेलना होगा। वहीं, पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना जापान से होगा।
राउंड ऑफ 32 का कार्यक्रम
नॉकआउट राउंड की शुरुआत 29 जून से होगी, जिसमें पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा आमने-सामने होंगे। राउंड ऑफ 32 का अंतिम मुकाबला 4 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच खेला जाएगा। इसी दिन अर्जेंटीना का भी मैच निर्धारित है।
क्वालिफाई करने वाली टीमों की सूची
| ग्रुप | विनर | रनर-अप | तीसरे नंबर रहने वाली बेस्ट टीम |
| A | मेक्सिको | साउथ अफ्रीका | |
| B | स्विट्जरलैंड | कनाडा | बोस्निया और हर्जेगोविना |
| C | ब्राजील | मोरक्को | |
| D | अमेरिका | ऑस्ट्रेलिया | पराग्वे |
| E | जर्मनी | आइवरी कोस्ट | इक्वाडोर |
| F | नीदरलैंड | जापान | स्वीडन |
| G | बेल्जियम | मिस्र | |
| H | स्पेन | केप वर्डे | |
| I | फ्रांस | नॉर्वे | सेनेगल |
| J | अर्जेंटीना | ऑस्ट्रिया | अल्जीरिया |
| K | कोलंबिया | पुर्तगाल | कांगो |
| L | इंग्लैंड | क्रोएशिया | घाना |
राउंड ऑफ 32 का शेड्यूल
| तारीख | राउंड ऑफ 32 मैच | समय (भारतीय समयानुसार) |
| 29 जून | साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा | रात 12:30 बजे से |
| 29 जून | ब्राजील बनाम जापान | रात 10:30 बजे से |
| 30 जून | जर्मनी बनाम पराग्वे | रात 2 बजे से |
| 30 जून | नीदरलैंड्स बनाम मोरक्को | सुबह 6:30 बजे से |
| 30 जून | आइवरी कोस्ट बनाम नॉर्वे | रात 10:30 बजे से |
| 1 जुलाई | फ्रांस बनाम स्वीडेन | रात 2:30 बजे से |
| 1 जुलाई | मैक्सिको बनाम इक्वाडोर | सुबह 6:30 बजे से |
| 1 जुलाई | इंग्लैंड बनाम कांगो | रात 9:30 बजे से |
| 2 जुलाई | बेल्जियम बनाम सेनेगल | रात 1:30 बजे से |
| 2 जुलाई | अमेरिका बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना | सुबह 5:30 बजे से |
| 3 जुलाई | स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया | रात 12:30 बजे से |
| 3 जुलाई | पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया | सुबह 4:30 बजे से |
| 3 जुलाई | स्विट्जरलैंड बनाम अल्जीरिया | सुबह 8:30 बजे से |
| 3 जुलाई | ऑस्ट्रेलिया बनाम मिस्र | रात 11:30 बजे से |
| 4 जुलाई | अर्जेंटीना बनाम केप वर्डे | दोपहर 3:30 बजे से |
| 4 जुलाई | कोलंबिया बनाम घाना | सुबह 7 बजे से |
