IPL 2025: 11 खिलाड़ियों की चोटों ने फ्रेंचाइजियों को किया परेशान
IPL 2025 में खिलाड़ियों की चोटों का संकट


IPL 2025: IPL 2025 तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां टीमें अंक तालिका में शीर्ष स्थान पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस बीच, कई फ्रेंचाइजियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, टूर्नामेंट के बीच में 11 खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
इन खिलाड़ियों की सूची इतनी लंबी है कि एक पूरी प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको इन 11 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे।
IPL 2025 से बाहर हुए खिलाड़ी
IPL 2025 से ये खिलाड़ी हुए बाहर हुए
IPL 2025 अब अपने आधे सफर को पार कर चुका है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उदाहरण के लिए, मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी अल्लाह ग़ज़नफ़र और लिज़ाद विलियम्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के दो खिलाड़ी मयंक यादव और मोहसिन खान भी चोटिल हैं। मयंक यादव अभी भी चोटिल हैं लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं और जल्द वापसी कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने आईपीएल से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था।
खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट
कुछ खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट आए सामने
बाहर हुए खिलाड़ियों में से कुछ के रिप्लेसमेंट भी सामने आए हैं। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा, अल्लाह ग़ज़नफ़र और लिज़ाद विलियम्स की जगह क्रमशः मुजीब-उर-रहमान और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है। उरमान मलिक की जगह चेतन सकारिया को, मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को, ब्रायडन कारसे की जगह वियान मुल्डर और अंत में एजम जम्पा की जगह स्मरण रविचंद्रन को शामिल किया गया है।
चोटिल खिलाड़ियों की सूची
ये 11 खिलाड़ी हुए चोटिल
अल्लाह ग़ज़नफ़र (MI), लिज़ाद विलियम्स (MI), हैरी ब्रुक (DC), उमरान मलिक (KKR), मयंक यादव (LSG), मोहसिन खान (LSG), ब्रायडन कारसे (SRH), ऋतुराज गायकवाड़ (CSK), ग्लेन फिलिप्स (GT), एडम ज़म्पा (SRH), लॉकी फर्ग्यूसन (PBKS)।