IPL 2026: CSK और DC के बीच रोमांचक मुकाबला
IPL 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। CSK ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है, जबकि DC जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश में है। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
| Apr 11, 2026, 19:48 IST
IPL 2026 का 18वां मैच
IPL 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमें इस मैच में दो-दो बदलावों के साथ उतरी हैं। खास बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के युवा ऑलराउंडर आकिब नबी डार ने दिल्ली की जर्सी में IPL में अपना डेब्यू किया है।
चेन्नई के लिए यह मैच अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि CSK ने IPL 2026 में अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है। दूसरी ओर, DC इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रही है। वर्तमान में चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर है।
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/2042968044402807291
CSK और DC की प्लेइंग-11
- चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी। - दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (डब्ल्यू), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।
अपडेट जारी है...
