RCB ने मुंबई को 241 रन का लक्ष्य दिया, गुजरात ने लखनऊ को हराया
RCB Vs MI: आरसीबी ने मुंबई को 241 रन का लक्ष्य दिया
फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार की फिफ्टी
मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 241 रन का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।
मुंबई की शुरुआत
मुंबई ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या मौजूद हैं। सुयश शर्मा ने 8वें ओवर में 2 विकेट चटकाए, जिसमें रायन रिकेलटन और तिलक वर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा ने 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। रिकेल्टन ने 37 और तिलक ने 1 रन का योगदान दिया।
गुजरात ने लखनऊ को हराया
गुजरात ने लखनऊ को सात विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट से पराजित किया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। इस मैच में जोस बटलर ने भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, उन्होंने अपनी 100वीं टी-20 फिफ्टी पूरी की और इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन का आंकड़ा पार किया।
