Newzfatafatlogo

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बंगलादेश को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बंगलादेश को तीसरे एकदिवसीय मैच में 164 गेंदों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। मेगन शूट ने चार विकेट लिए और ऐनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 74 रन बनाए। जानें इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में।
 | 

ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत


मेगन शूट ने चार विकेट लेकर और ऐनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 74 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को तीसरे एकदिवसीय मैच में बंगलादेश पर 164 गेंदों से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। मेगन शूट को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ सीरीज' का पुरस्कार मिला।


ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22.4 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दूसरे ओवर में जॉर्जिया वॉल (11) के रूप में लगा। इसके बाद बेथ मूनी (21) भी आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और ऐनाबेल सदरलैंड ने मिलकर 137 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। एलिस पेरी ने 64 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए नाबाद 65 रन बनाए। वहीं, ऐनाबेल सदरलैंड ने 52 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए नाबाद 74 रन की मैच विजयी पारी खेली।


बंगलादेश के लिए सुल्ताना खातून और दिशा बिस्वास ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बंगलादेश को 49.5 ओवर में 172 रनों पर समेट दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 45 रन पर चार विकेट खो दिए। मुर्शीदा खातून (1), शर्मिन सुल्ताना (6), कप्तान निगार सुल्तान (3) और शोभना मोस्तारी (9) रन बनाकर आउट हुईं। इन चारों को मेगन शूट ने आउट किया।


इसके बाद शर्मीन अख्तर और शोरना अख्तर ने बंगलादेश की पारी को संभालने का प्रयास किया और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में एलिस पेरी ने शर्मीन अख्तर (50) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद ऋतु मोनी (9) और राबेय खान (13) भी आउट हो गए। 49वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने शोरना अख्तर (54) को आउट किया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने हबीबा इस्लाम (0) को भी आउट किया। 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गार्डनर ने सुल्ताना खातून (5) को आउट कर बंगलादेश की पारी को 172 रनों पर समाप्त किया।