कमल क्रिकेट लीग का उद्घाटन: पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की याद में
कमल क्रिकेट लीग का शुभारंभ
नई दिल्ली - पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदन लाल खुराना की स्मृति में आयोजित कमल क्रिकेट लीग का उद्घाटन आज शालीमार बाग के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ चाँदनी चौक के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया। पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों में हैप्पी XI और नरवाल XI ने जीत हासिल की।
उद्घाटन समारोह में सांसद श्री खंडेलवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदन लाल खुराना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, 'स्वर्गीय श्री मदन लाल खुराना की याद में यह क्रिकेट मैच हर साल आयोजित होते हैं। आज दिल्ली में खेलों के विकास के लिए मदन लाल खुराना का योगदान महत्वपूर्ण है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। हमने उनके संघर्ष को बचपन से देखा है। मैं सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि खेलों के माध्यम से हम दिल जीत सकते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत जल्द ही खेलों की दुनिया में नया इतिहास रचेगा।'
पहले मैच में कशिश ने 17 गेंदों में 33 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीता, जबकि दूसरे मैच में नरवाल XI के बल्लेबाज़ अनमोल शर्मा ने 62 रन की नाबाद पारी खेलकर मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। यह टूर्नामेंट 27 सितंबर तक चलेगा।
