कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल और प्रतियोगिताएं
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की जानकारी
कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 का आयोजन 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होगा। इस प्रतियोगिता में भारत के 125 एथलीट भाग लेंगे। सामान्य एथलीट्स विभिन्न खेलों जैसे बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग, लॉन बॉल्स और स्विमिंग में मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि, नेटबॉल और 3x3 बास्केटबॉल में कोई सामान्य भारतीय एथलीट नहीं होगा। भारतीय पैरा एथलीट्स 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
ग्लास्गो में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। ट्रैक एंड फील्ड में नीरज चोपड़ा से भारत को एक और गोल्ड की उम्मीद है। नीरज ने 2018 CWG में गोल्ड जीता था, लेकिन पिछले CWG में चोट के कारण भाग नहीं ले सके थे। भारत की ध्वज और बैटन वाहक मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भी गोल्ड की दावेदार हैं। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीता था और पिछले दो CWG में गोल्ड भी जीते हैं। वहीं, लवलिना बॉक्सिंग में ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में मेडलिस्ट रही हैं।
इस बार के CWG में शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और क्रिकेट जैसे खेल शामिल नहीं हैं। एथलेटिक्स में भारत सबसे ज्यादा 32 खिलाड़ियों को उतार रहा है। बॉक्सिंग और जूडो में 14-14 और वेटलिफ्टिंग में 12 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। यहां जानिए CWG 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल।
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
- 24 जुलाई (शुक्रवार): मेंस टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
- 25 जुलाई (शनिवार): विमेंस टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
- 26 जुलाई (रविवार): मेंस और विमेंस व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
- 27 जुलाई (सोमवार): अपरेटस फाइनल (मेंस फ्लोर एक्सरसाइज, विमेंस वॉल्ट, मेंस पोमेल हॉर्स, विमेंस अनइवन बार्स, मेंस रिंग्स)
- 28 जुलाई (मंगलवार): अपरेटस फाइनल (मेंस वॉल्ट, विमेंस बैलेंस बीम, मेंस पैरलल बार्स, विमेंस फ्लोर एक्सरसाइज, मेंस हॉरिजॉन्टल बार)
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
27 जुलाई (सोमवार)
- विमेंस हाई जंप क्वालिफाइंग राउंड – ग्रुप A और ग्रुप B
- मेंस 400 मीटर हर्डल्स – राउंड 1
- मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग राउंड – ग्रुप A
- मेंस 100 मीटर – राउंड 1
- मेंस T37/38 100 मीटर – राउंड 1
- मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग राउंड – ग्रुप B
- मेंस 110 मीटर हर्डल्स – राउंड 1
- विमेंस हैमर थ्रो – क्वालिफाइंग राउंड
- विमेंस 100 मीटर – राउंड 1
- विमेंस T37/38 100 मीटर – राउंड 1
- विमेंस शॉट पुट F55-57 – फाइनल
- मेंस हाई जंप – फाइनल
- विमेंस 800 मीटर – राउंड 1
- विमेंस T37/38 100 मीटर – फाइनल
- मेंस हैमर थ्रो – फाइनल
- विमेंस 10,000 मीटर – फाइनल
- मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज – फाइनल
- मेंस 1500 मीटर T20 – फाइनल
- मेंस T37/38 100 मीटर – फाइनल
- मेंस 110 मीटर हर्डल्स – फाइनल
28 जुलाई (मंगलवार)
- विमेंस हेप्टाथलॉन – 100 मीटर हर्डल्स
- विमेंस डिस्कस थ्रो – क्वालिफाइंग राउंड
- विमेंस 400 मीटर – राउंड 1
- विमेंस हेप्टाथलॉन – हाई जंप
- मेंस 800 मीटर – राउंड 1
- विमेंस शॉट पुट क्वालिफाइंग राउंड – ग्रुप A और ग्रुप B
- मेंस 400 मीटर – राउंड 1
- विमेंस हेप्टाथलॉन – शॉट पुट
- विमेंस हाई जंप – फाइनल
- मेंस 100 मीटर – सेमीफाइनल
- मेंस लॉन्ग जंप T20 – फाइनल
- विमेंस 100 मीटर – सेमीफाइनल
- विमेंस हैमर थ्रो – फाइनल
- मेंस 10,000 मीटर – फाइनल
- विमेंस हेप्टाथलॉन – 200 मीटर
- मेंस 100 मीटर T11/12 – फाइनल
- मेंस 400 मीटर – फाइनल
- विमेंस 400 मीटर – फाइनल
