कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों ने पक्के किए पांच पदक
भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कम से कम पांच पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। पांच मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है, जिससे उन्हें कांस्य पदक मिलना तय हो गया है। साक्षी, अरुंधति चौधरी, सचिन, अंकुश और नरेंद्र ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस बार भारतीय बॉक्सिंग टीम का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब इन सभी मुक्केबाजों की नजर सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने और स्वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत करने पर है। महिला वर्ग में साक्षी और अरुंधति चौधरी ने अपने विरोधियों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी चौधरी ने आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5-0 से हराया। कुछ समय बाद, 70 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को मात दी।
TOPS Development athlete Ankush delivered a dominant performance in the Men’s 80kg Quarter-finals at the Commonwealth Games 2026, defeating Jade Micock of Seychelles by a 5–0 unanimous decision.
With this victory, Ankush has assured at least a Medal and advanced to the… pic.twitter.com/PVWf3lWCKR
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2026
पुरुष वर्ग में सचिन, अंकुश और नरेंद्र ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सचिन सिवाच ने 60 किग्रा भारवर्ग में बोत्स्वाना के ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से हराया। अंकुश पांगल ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में सेशेल्स के जेड माइकाक को 5-0 से हराया। नरेंद्र बेरवाल ने 90 किग्रा में समोआ के माइकल सेको को 3-2 से हराया।
TOPS Development athlete Sakshi delivered an outstanding performance in the Women’s 51kg Quarter-finals at the Commonwealth Games 2026, defeating Caitlin Fryers of Northern Ireland by a 5–0 unanimous decision.
With this victory, Sakshi has secured at least a Medal and advanced… pic.twitter.com/1OgyE7LJZE
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2026
भारत का मुक्केबाजी में हमेशा से शानदार रिकॉर्ड रहा है, और इस बार भी खिलाड़ी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। पांच मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय बॉक्सिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत होती जा रही है। अब पूरे देश की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर होंगी। यदि भारतीय मुक्केबाज जीत हासिल करते हैं, तो कम से कम रजत पदक सुनिश्चित हो जाएगा। फाइनल में जीत के साथ वे देश के लिए स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर सकते हैं।
