टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में जापान को हराकर सेमी-फाइनल में बनाई जगह
IND vs JPN मैच की मुख्य बातें
IND vs JPN Highlights : एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। चौथे क्वार्टर फ़ाइनल में मेज़बान टीम को 8 विकेट से हराकर सेमी-फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। अब एशिया कप की मौजूदा चैंपियन का सामना बांग्लादेश से होगा।
शुक्रवार सुबह निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेज़बान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था।
दूसरी पारी में, 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरमनप्रीत कौर की टीम ने केवल 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ, भारत ने सेमी-फाइनल 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो 20 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश की टीम भारत के सामने चुनौती पेश करेगी।
