Newzfatafatlogo

डॉ. रश्मि विज बनीं भारतीय चुकबॉल फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी

भारतीय चुकबॉल फेडरेशन की हालिया बैठक में डॉ. रश्मि विज को जनरल सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में डीजीपी एमएफ फारूकी को निर्विरोध प्रधान चुना गया। बैठक में आगामी साउथ एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जानें इस चुनाव और फेडरेशन की योजनाओं के बारे में विस्तार से।
 | 

भारतीय चुकबॉल फेडरेशन की नई कार्यकारणी का चुनाव

डॉ रश्मि विज को 18 वोट से जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया


जालंधर (सूत्रों के अनुसार): शनिवार को पीएपी में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारणी कमेटी का चुनाव हुआ। इस अवसर पर डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस श्री एमएफ फारूकी आईपीएस को भारत का निर्विरोध प्रधान चुना गया। वहीं, डॉ. रश्मि विज ने 18 वोट प्राप्त कर जनरल सेक्रेटरी का पद हासिल किया, जबकि उनके प्रतिद्वंदी असम के अशोक गवैरी को 10 वोट मिले। चुनाव के दौरान रिटायर्ड आईजी राजपाल सिंह संधू आईपीएस को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया, जिनके साथ एडवोकेट आयुष यादव, रंजीत पवार और निहारिका तिवारी भी उपस्थित थे।


इस बैठक में भारतीय चुकबॉल फेडरेशन के वाइस प्रधान के रूप में किशोर पटेल (गुजरात), दिवाकर राय (वेस्ट बेंगल), सुरेश गांधी (महाराष्ट्र), सहरी फारूक (जम्मू कश्मीर) और जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। नॉर्थ जोन के प्रधान सुरेंद्र कुमार (रिटायर्ड एआईजी), वेस्ट जोन के सुरेश गांधी (महाराष्ट्र), साउथ जोन के जे वसंता (तेलंगाना) और ईस्ट जोन के किरोद कुमार (उड़ीसा) को भी नियुक्त किया गया।


प्रधान डीजीपी एमएफ फारूकी ने जानकारी दी कि अगले साल 26, 27, 28 फरवरी को जालंधर में पहली बार साउथ एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को सीएसआर के तहत 80जी और 12 ए के अंडर भी रजिस्टर्ड किया गया है। इसके अलावा, आने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी कैलेंडर जारी किया जाएगा। डीजीपी फारूकी ने यह भी कहा कि उनकी योजना है कि अगले 4 वर्षों में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन को भारतीय खेल मंत्रालय के अंडर रजिस्टर्ड करवाया जाए। इसके साथ ही, सभी स्टेट संगठनों की कार्य प्रणाली को सुधारने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।