तौहीद हृदोय ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, पहली बार बांग्लादेश के लिए ट्रिपल सेंचुरी
बांग्लादेश ए टीम की ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली. बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के बाद, अब बांग्लादेश ए के कप्तान तौहीद हृदोय ने साउथ अफ्रीका में एक ऐतिहासिक पारी खेली है। उन्होंने मेज़बान ए टीम के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 350 रन की रिकॉर्ड पारी खेलकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।
तौहीद हृदोय ने पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में यह अद्भुत पारी खेली। वह पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी बनाई। उन्होंने 481 गेंदों का सामना करते हुए 350 रन की नॉट आउट पारी खेली, जिसमें उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए। इस शानदार पारी के चलते बांग्लादेश ए ने पहली पारी में 8 विकेट पर 676 रन बनाकर घोषित की।
300 UP!!!
What an immense innings from Towhid Hridoy!!
1st Bangladeshi to smash 300 vs an SA side!
And it was FLAWLESS!!@BCBtigers @ProteasMenCSA https://t.co/hCQuakXI7H pic.twitter.com/kihlsHtzhG
— Bhubesi
(@MpenduloTweets) September 2, 2026
तमिम इकबाल का पुराना रिकॉर्ड टूटा
तौहीद हृदोय की 350 रन की पारी बांग्लादेश ए टीम के क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमीम इकबाल के नाम था, जिन्होंने 2020 में 334 रन बनाए थे। बांग्लादेश क्रिकेट में पहला फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी रकीबुल हसन ने 2007 में 313 रन बनाकर बनाया था।
नौवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी
मैच के तीसरे दिन हृदोय ने 204 रन बनाकर खेल समाप्त किया। बांग्लादेश ए टीम मेज़बान टीम के स्कोर से 41 रन पीछे थी। चौथे दिन, नईम हसन और हसन मुराद के विकेट गिरने के बाद, हृदोय को मुशफिक हसन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की।


(@MpenduloTweets)