दलीप ट्रॉफी फाइनल में तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच नोकझोंक
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उस समय का माहौल गर्म हो गया जब तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच मजाक-मस्ती तीखी बहस में बदल गई। ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में थे। उन्हें ध्यान से भटकाने के लिए विपक्षी कप्तान तिलक वर्मा ने स्लेजिंग शुरू कर दी।
तिलक लगातार वैभव को कुछ न कुछ कहते रहे। उन्होंने वैभव की उप-कप्तानी का मजाक भी उड़ाया, कहकर कि, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।' इसके बाद यह मजाक तीखी बहस में बदल गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने तुरंत दोनों को अलग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
https://twitter.com/abanish_Bihar/status/2096493906741571882
तिलक की स्लेजिंग के बाद वैभव का विकेट गिरा
गहमागहमी का यह दृश्य 11वें ओवर में हुआ। इसके थोड़ी देर बाद वैभव अपना विकेट खो बैठे। चामा मिलिंद की गेंद को पुल करने की कोशिश में वह सफल नहीं हो पाए और गेंद हवा में चली गई। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी तनय त्यागराजन ने शानदार कैच लपककर वैभव की पारी का अंत किया। वैभव ने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 44 रन बनाए। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर 100 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
कुछ ही समय बाद ईश्वरन (72) और फिर सुदीप घरामी भी आउट हो गए। इस प्रकार ईस्ट जोन का स्कोर 147/3 हो गया। साउथ जोन की टीम ने वापसी की, लेकिन शिखर मोहन (85), कप्तान ईशान किशन (नाबाद 111) और कुमार कुशाग्र (63) की पारियों ने फाइनल के पहले दिन को ईस्ट जोन के नाम कर दिया। स्टंप्स तक ईस्ट जोन का स्कोर 4 विकेट पर 385 रन है। ईशान और कुशाग्र ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर क्रीज पर मजबूती से डटे हुए हैं।
