पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया
पुर्तगाल की शानदार जीत
टोरंटो: पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया।
अब पुर्तगाल का सामना राउंड ऑफ 16 में 7 जुलाई को स्पेन से होगा। इस हार के साथ क्रोएशिया का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत नजर आया, लेकिन पुर्तगाल ने लगातार हमले करते हुए क्रोएशिया के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
मैच के 10वें मिनट में रोनाल्डो ने हेडर से गोल करने का एक सुनहरा मौका गंवा दिया। पहले हाफ में गेंद ज्यादातर पुर्तगाल के पास रही, लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी। पुर्तगाल का पजेशन 60 प्रतिशत था, जबकि क्रोएशिया का पजेशन लगभग 28 प्रतिशत रहा।
पहले हाफ में पुर्तगाल ने 9 बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन क्रोएशिया के मजबूत डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। वहीं, क्रोएशिया ने पहले 45 मिनट में तीन बार गोल करने का प्रयास किया। दूसरे हाफ में मैच में रोमांच बढ़ गया। 53वें मिनट में इवान पेरिसिच ने शानदार गोल करके क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई।
हालांकि, पुर्तगाल ने जल्दी ही वापसी की। 64वें मिनट में, क्रोएशिया के निकोला वालसिच ने पुर्तगाल के खिलाड़ी वेगा को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद रेफरी ने वीएआर की मदद से पेनल्टी दी। रोनाल्डो ने इस पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। यह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में रोनाल्डो का पहला गोल था।
मैच के 81वें मिनट में रोनाल्डो को बाहर किया गया और रुबेन नेवेस को मैदान पर लाया गया। निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 1-1 रहने के बाद मैच अतिरिक्त समय में चला गया। इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने शानदार हेडर से पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिलाई। 90+15 मिनट में क्रोएशिया ने गोल किया, लेकिन वीएआर जांच के बाद वह गोल अमान्य कर दिया गया।
