भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में
लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मुकाबला
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
टॉस जीतने के बाद ब्रूक ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी दिख रही है। साकिब महमूद की जगह जो टंग टीम में लौटे हैं।”
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम गेंदबाजी करने का निर्णय लेते। बुमराह घुटने की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। केएल, प्रिंस और अर्शदीप को टीम में शामिल किया गया है।”
लॉर्ड्स वनडे को लेकर काफी रोमांचित हैं। तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड ने दूसरे मैच में 4 विकेट से जीतकर सीरीज को बराबर किया। इस मैच की विजेता टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम की नजरें रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर होंगी, जिन्होंने पिछले दोनों मैचों में अच्छा स्कोर नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती होगी, क्योंकि वह पिछले दोनों मैचों में इंग्लैंड के लिए शीर्ष स्कोरर रहे हैं। दूसरे वनडे में रूट ने नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
जसप्रीत बुमराह का इस निर्णायक मैच से बाहर रहना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। बुमराह की अनुपस्थिति में युवा गेंदबाजों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
