भारत ने एशियन गेम्स 2026 में जीते पहले मेडल, शूटिंग और MMA में शानदार प्रदर्शन
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीते
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपने मेडल का खाता खोलते हुए विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में छह-छह सीरीज के बाद कुल 1898 अंक प्राप्त किए। चीन ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
यह एशियाड में विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत का लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है। इससे पहले, 2023 हांगझोऊ गेम्स में भी भारतीय टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। एलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जो आज ही आयोजित होगा। सोनम ने 634.1 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि एलावेनिल ने 633.5 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। चीन की जिफेई वांग ने 636.8 अंक के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
https://twitter.com/ddsportschannel/status/2101528274761592943
सुचिका तारियाल ने MMA में पक्का किया मेडल
शूटिंग टीम की सफलता से पहले, सुचिका तारियाल ने विमेंस ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) के 60 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे भारत के लिए पहला मेडल सुनिश्चित हो गया। सुचिता को कम से कम ब्रॉन्ज मेडल मिलना तय है, क्योंकि इस इवेंट के सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज दिया जाता है। सुचिका ने जूडो, कुराश और जिउ-जित्सु के बाद अब MMA में अपने करियर की शुरुआत की है। यह पहली बार है जब MMA को एशियाड में शामिल किया गया है।
सुचिका के लिए यह एक नई उपलब्धि है। वह पहले भी 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह 2024 में जिउ-जित्सु में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। घुटने की चोट और अन्य कारणों से खेलों से कुछ समय तक बाहर रहने के बाद, उन्होंने MMA में कदम रखा और अब वह एशियन गेम्स की मेडलिस्ट बन गई हैं।
