Newzfatafatlogo

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक 200वां T20I मैच: महिला क्रिकेट में नया मील का पत्थर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 200वां T20I मैच खेलने जा रही हैं। यह मैच न केवल उनके लिए बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है। हरमनप्रीत इस मुकाबले के साथ 200 T20I मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी, जो कि एक अनूठी उपलब्धि है। जानें उनके करियर की उपलब्धियों और इस महत्वपूर्ण मैच के बारे में।
 | 
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक 200वां T20I मैच: महिला क्रिकेट में नया मील का पत्थर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला


नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान को और मजबूत करने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी.


कप्तान हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस मुकाबले पर सभी की निगाहें होंगी, लेकिन इस मैच को खास बनाने वाली बात कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक संभावित ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. अगर वह इस मुकाबले में खेलती हैं, तो उनके करियर का यह 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.


200 T20I मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही हैं जोकि अब तक किसी भी क्रिकेट के नाम नहीं है. दरअसल हरमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी. यह उपलब्धि पुरुष और महिला दोनों को मिलाकर किसी भी खिलाड़ी ने अब तक हासिल नहीं की है.




महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 मैच

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत पहले स्थान पर हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, इंग्लैंड की डैनी वायट और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी इस सूची में प्रमुख नामों में से एक हैं.


हरमनप्रीत कौर: 199
सूजी बेट्स: 184
डैनी वायट: 182
एलिस पेरी: 177
स्‍मृति मंधाना: 168


पुरुष क्रिकेटरों से भी आगे निकलीं हरमन

पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 163 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं. रोहित शर्मा, जोस बटलर और मोहम्मद नबी जैसे बड़े नाम भी हरमनप्रीत के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं.


बल्ले से भी रहा है शानदार योगदान

हरमनप्रीत कौर ने अब तक 199 T20I मैचों में 4,123 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30 से ज्यादा रहा है. उन्होंने एक शतक और 17 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस दौरा्न उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रहा है. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.