Newzfatafatlogo

स्वच्छ श्रीलंका अभियान के लिए कार्यबल की स्थापना

 | 
स्वच्छ श्रीलंका अभियान के लिए कार्यबल की स्थापना


कोलंबो, 21 दिसंबर (हि.स.)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के स्वच्छ श्रीलंका अभियान की सफलता के लिए कार्यबल की स्थापना की गई है। एक राजपत्र अधिसूचना में कार्यबल में शामिल लोगों के नामों की घोषणा की गई है।

डेली न्यूज के अनुसार, यह अभियान राष्ट्रपति के सचिव डॉ. एनएस कुमानायके की देखरेख में शुरू होगा। वह कार्यबल का नेतृत्व करेंगे। राष्ट्रपति के वरिष्ठ अतिरिक्त सचिव जीएमआरडी अपोंसु सचिव के रूप में कार्य करेंगे। कार्यबल के सदस्यों में सेना, नौसेना और वायुसेना के कमांडर को भी शामिल किया गया है। अन्य सदस्यों में कार्यवाहक महानिरीक्षक प्रियंता वीरसुरिया, शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कुमुदु लाल डी सिल्वा, आईएस जयरत्न, गिहान डी सिल्वा, सैंड्या सालगाडो, डॉ. गामिनी बटुविटेज, डॉ. अनुरुद्ध गमागे, दिल्रुक वानासिंघे, दीपल सोरियाराच्ची, सिसिरा अमरबंदु, कृष्णथा कुरे, जयथु परेरा, रुवान वीरसूर्या और दयान करुणारत्न हैं। स्वच्छ श्रीलंका अभियान का मकसद समाज में नैतिक पर्यावरणीय जागरुकता पैदा करना है। यह अभियान सारे देश में शुरू किया जाना है। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद