Newzfatafatlogo

अमेरिका में सैनिक ने रक्षा मंत्री को दी चेतावनी, घटना ने सबको चौंकाया

अमेरिका में एक अनोखी घटना ने सबको चौंका दिया जब एक सैनिक ने रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी। यह घटना वेटरंस डे पर हुई, जब मंत्री और उनके सलाहकार स्मारक पर फोटो खिंचवा रहे थे। अचानक एक जोरदार हंसी सुनकर सैनिक ने उन्हें शांति बनाए रखने की चेतावनी दी। इस घटना ने न केवल रक्षा मंत्री को शर्मिंदा किया, बल्कि पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बन गया। जानें इस घटना के पीछे की पूरी कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं।
 | 

अमेरिका में हुई अनोखी घटना

हाल ही में अमेरिका में एक घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। भारत के वामपंथियों और पत्थरबाजों को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एक सैनिक ने अपने ही रक्षा मंत्री को सार्वजनिक रूप से धमकी दी। यह घटना 11 नवंबर को वेटरंस डे के अवसर पर वर्जीनिया में टॉम ऑफ द अननोन सोल्जर पर हुई। यह स्मारक उन अज्ञात अमेरिकी सैनिकों की याद में स्थापित किया गया है, जो युद्ध में शहीद हुए लेकिन जिनकी पहचान नहीं हो सकी। इसे अमेरिका के सबसे पवित्र स्मारकों में से एक माना जाता है। यहां 1948 से 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं और इस स्मारक पर शोर करना या हंसना सख्त मना है।


इस दौरान, रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ अपनी पत्नी और सलाहकारों के साथ स्मारक की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने आए थे। फोटो खिंचवाने के बाद, जब समूह के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी किसी ने जोर से हंसने की आवाज दी। इस पर वहां तैनात एक अमेरिकी सैनिक ने अपनी गश्त रोककर डिफेंस मिनिस्टर और उनके साथियों को तेज आवाज में चेतावनी दी। सैनिक ने कहा कि सभी विजिटर्स को हर समय शांति और सम्मान बनाए रखना चाहिए।


इस चेतावनी से रक्षा मंत्री और उनके सलाहकार चौंक गए और तुरंत वहां से निकल गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। पेंटागन के प्रवक्ता श पारनेल ने इस सैनिक की सराहना की है। अमेरिकी नागरिक भी इस सैनिक की प्रशंसा कर रहे हैं, उनका मानना है कि रक्षा मंत्री को स्मारक के पास हंसने का कोई अधिकार नहीं था।