जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
जापान में भूकंप का कहर
नई दिल्ली। बुधवार को जापान में एक शक्तिशाली भूकंप आया है। यह आपदा देश के दक्षिणी क्षेत्र में आई है, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समुद्र की लहरें कई फीट ऊँची उठ सकती हैं। इसके साथ ही, स्थानीय एजेंसियों ने जापान के कम से कम 7 क्षेत्रों में भूकंप की चेतावनी भी जारी की है।
जापान के मौसम विभाग के अनुसार, यह 7.1 का भूकंप कुमामोटो में दर्ज किया गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह जापान के भूकंप स्केल पर सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है, जिसकी तीव्रता शिंदो 7 मापी गई है। मौसम विभाग ने सुनामी अलर्ट जारी करने के बाद लोगों से समुद्र और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
राजधानी टोक्यो से दूरी
एजेंसी के अनुसार, सुनामी की चेतावनी कुमामोटो के पश्चिमी तट पर स्थित आरिएक बे के लिए जारी की गई है, जो टोक्यो से लगभग 900 किमी दूर है। 2016 में भी कुमामोटो में एक भयंकर भूकंप आया था, जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान गई थी। उस समय 1800 लोग घायल हुए थे और हजारों घर भी नष्ट हो गए थे।
