दक्षिण वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत
वियतनाम में नाव दुर्घटना
वियतनाम नाव दुर्घटना: दक्षिण वियतनाम में एक गंभीर घटना घटी है। एक द्वीप से लौटते समय एक नाव समुद्र में पलट गई, जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई। रिपोर्टों के अनुसार, पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट फू क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट न्गोई द्वीप के निकट पलट गई। इस नाव में 32 भारतीय यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। यह नाव फू क्वोक के सबसे बड़े द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलटी। घटना के बाद, बचाव कार्य जारी है।
इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य को तेज किया गया है। सीमा गार्ड, नौसेना, तट रक्षक और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 21 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि मृतकों के शवों को भी निकाला जा रहा है। इसके अलावा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वियतनाम में दर्दनाक हादसा, सैलानियों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत pic.twitter.com/KdOszxOt6u
— News Media (@PardaphashToday) July 11, 2026
रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार दोपहर लगभग एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट से एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर, नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "एक दुखद घटना में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई है।" भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। दूतावास ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए लोग इन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क करने के लिए नंबर:
+84362817930
+84915523714
+84334520414
+84913089165 (हनोई)
