नेपाल में भारतीय पर्यटक की झील में डूबने से मौत
दुखद घटना कास्की जिले में
नेपाल के कास्की जिले में एक दुखद घटना हुई है, जहां प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान एक भारतीय पर्यटक की डूबने से जान चली गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। यह घटना पोखरा महानगरपालिका क्षेत्र में स्थित फेवा झील में हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। रोहित एक नाव पर थे और उन्होंने अचानक झील में तैरने के लिए नाव से छलांग लगा दी।
कास्की जिला पुलिस के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि रोहित शाम लगभग पांच बजे लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने खोज अभियान शुरू किया और उन्हें खोज निकाला।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि रोहित को तुरंत पश्चिमी क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
