पेरू में 6.9 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं
पेरू में भूकंप की घटना
शुक्रवार को पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:09 बजे आया।
भूकंप का केंद्र जूनिन से 34 किलोमीटर (21 मील) उत्तर में और 108 किलोमीटर (67 मील) की गहराई पर था। पेरू के भूभौतिकीय संस्थान ने पुष्टि की है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके झटके पेरू की राजधानी लीमा में भी महसूस किए गए।
पेरू प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जो लगभग 40,000 किलोमीटर लंबा है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में ज्वालामुखी और धरती की सतह के नीचे दरारें मौजूद हैं, जिससे दुनिया में सबसे अधिक भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।
इससे पहले अगस्त में, पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे और कई मकानों, स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों को नुकसान पहुंचा था। जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप के कारण छह लोगों की मृत्यु हुई थी और 30 अन्य घायल हुए थे।
